Advertisement

Governor CV Ananda Bose ने कहा सीएम के लिए राजभवन के दरवाजे बंद है, राज्यपाल से मिलने के बाद शुभेंदु अधिकारी का दावा

कोलकाता

Governor CV Ananda Bose ने चुनाव बाद हिंसा को लेकर कहा कि सीएम जो पुलिस मंत्री भी हैं उनके लिए राजभवन के दरवाजे बंद है। ये बात शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कही।

Advertisement

Governor CV Ananda Bose

शुभेंदु अधिकारी के अनुसार राज्यपाल ने कहा कि राजभवन के दरवाजे पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा से ‘प्रभावित’ लोगों के लिए खुले हैं जबकि राज्य के पुलिस मंत्री और मुख्यमंत्री के लिए बंद हैं।

रविवार को शुभेंदु चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों को लेकर राज्यपाल से मिलने राजभवन गये थे। मुलाकात के बाद बाहर मीडिया से शुभेंदु ने कहा कि राज्यपाल पीड़ितों को बचाने के लिए सख्त कदम उठाएंगे।

शुवेंदु ने कहा, ”न्याय व्यवस्था जिंदा है तभी अनुब्रत मंडल, हेमंत सोरेन, केजरीवाल जैसे लुटेरे जेल में हैं। न्याय प्रणाली जीवित है तभी मैं फिर से पीड़ितों के साथ आज राजभवन आया और संवैधानिक प्रमुख से मुलाकात की।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari