Advertisement

मॉर्निंग वाक करने पहुंचे राज्यपाल, लोगो से की बात

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ को साथ लेकर गुरुवार सुबह कोलकाता के मशहूर रविंद्र सरोवर में करीब छह बजे प्रातः भ्रमण करने के लिए पहुंचे। वहां कई पर्यावरणविद, साहित्यकार और अन्य बुद्धिजीवी मौजूद थे जिन्होंने राज्यपाल का स्वागत किया।

Advertisement

इस दौरान राज्यपाल ने मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से बात की। सरोवर के पास प्रदूषण, राज्य के वर्तमान हालात और नई पुरानी बातों पर करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा होती रही।

राज्यपाल को बताया गया कि यहां सुबह के समय करीब 10 हजार लोग मॉर्निंग वॉक करने आते हैं जिसमें से 30 फ़ीसदी वरिष्ठ नागरिक होते हैं।

यहां मॉर्निंग वॉक के बाद राज्यपाल पास में मौजूद कालीबाड़ी में भी पहुंचे और मां काली का दर्शन किया। वहां शंख बजाकर और मंत्रोचार के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया।

राज्यपाल को सामने देखकर कुछ लोगों ने तमाम तरह की शिकायतें भी की जिसे उन्होंने संबंधित विभाग के पास रखने का आश्वासन दिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari