Advertisement
sunlight news

मालदा ब्लास्ट पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सरकार को घेरा

बंगाल
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मालदा के एक प्लास्टिक कारखाने में विस्फोट को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। गुरुवार को ब्लास्ट के बाद उन्होंने ट्वीटर पर लिखा बम बनाने वाले कारखानों को अब बंद करो। मैं इस घटना को लेकर बहुत क्रोधित हूं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पांच लोग मारे गए। ममता बनर्जी को अवैध बम बनाने के कारखाने रोकने में सक्रिय होने का समय आ गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस निष्पक्ष व पेशेवर जांच करे। घायलों के इलाज के लिए सभी इंतजाम किया जाना चाहिए।
इससे पहले दिन में, राज्यपाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ममता प्रशासन की राजनीतिक तटस्थता की विशेष रूप से आवश्यकता है। मैंने पहले ही मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, राज्य पुलिस के महानिदेशक को इस बारे में बताया है। प्रशासन और पुलिस को उचित और आवश्यक निर्देश नहीं दिए गए थे। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari