Advertisement

भारत का कोई भी बंगाल के लिये बाहरी नहीं : राज्यपाल

बंगाल

एक बार फिर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। बुधवार को मेदिनीपुर दौरे पर पहुंचे राज्यपाल ने मीडिया से बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं को मुख्यमंत्री बनर्जी और अन्य शीर्ष नेताओं द्वारा “बाहरी” करार दिए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया। राज्यपाल ने कहा कि भारत का कोई भी बाहरी नहीं है। 

Advertisement
इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी पर संविधान के विपरीत काम करने का  आरोप लगाते हुए   कहा कि भारत में रहने वाला कोई भी शख्स किसी भी दूसरे राज्य में जाने पर बाहरी नहीं होता। इस तरह की भाषा संविधान की मूल भावना पर कुठाराघात है। संविधान के विपरीत कोई भी काम नहीं किया जाना चाहिए। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari