Advertisement

Governor RN Ravi – गांधी घाट पर पहुँच राज्यपाल आरएन रवि ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

कोलकाता

Governor RN Ravi – 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि बैरकपुर स्थित ऐतिहासिक गांधी घाट पहुँचे।

Advertisement

Governor RN Ravi

राज्यपाल ने वहाँ पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ मंत्री अर्जुन सिंह और विधायक रत्ना देवनाथ भी उपस्थित थीं।

सुबह गांधी घाट स्मारक पहुंचने के बाद राज्यपाल ने पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी की स्मृतियों को नमन किया।

इसके बाद वहां कुछ समय के लिए मौन रखा गया। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के इतिहास और महात्मा गांधी के अहिंसा व आदर्शों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर गांधी घाट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और सुबह के इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari