Advertisement
sunlight news

ममता को जल्द ही बहुमत साबित करने के लिए बुला सकते हैं राज्यपाल : सौमित्र 

कोलकाता

कोलकाता। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान ने यह कह कर ममता सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है कि जल्द ही राज्यपाल जगदीप धनखड़ बहुमत साबित करने के लिए ममता बनर्जी को बुला सकते हैं। खान के इस बयान के बाद बंगाल में राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया  है।

Advertisement

 

ममता बनर्जी के कैबिनेट से दिग्गज मंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार दावा कर रही है कि ममता बनर्जी की पार्टी के कई सारे विधायक और मंत्री पार्टी छोड़ेंगे। दावा किया जा रहा है कि दिसंबर महीने तक ममता बनर्जी की सरकार अल्पमत में आ जाएगी।

 

सौमित्र खान ने कहा है कि जल्द ही ममता बनर्जी की सरकार अल्पमत में आएगी। हालांकि तृणमूल कांग्रेस सौमित्र खान के इस दावे को बहुत अधिक महत्व देने के लिए तैयार नहीं है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari