breaking news

Grammy Awards 2024 – शंकर महादेवन से लेकर जाकिर हुसैन तक इन भारतीयों ने ग्रैमी अवॉर्ड में लहराया जीत का परचम

मनोरंजन देश विदेश

Grammy Awards 2024 – लॉस एंजेलिस में हुए 66वें ग्रैमी पुरस्कार में भारत ने तीन अवॉर्ड अपने नाम कर भारत का परचम लहराया है। 

Grammy Awards 2024

शंकर महादेवन से लेकर जाकिर हुसैन जैसे कलाकारों ने संगीत जगत के मंच पर देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। जाकिर हुसैन के लिए साल 2024 बेहद खास साबित हुआ।

जाकिर हुसैन ने अब तक अपने करियर में 2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते थे। लेकिन साल 2024 में उन्होंने तीन ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर लिए।

उन्हें बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस की कैटगरी में पश्तो गाने के लिए ये अवॉर्ड मिला। इसके अलावा उन्होंने दो और अलग-अलग कैटेगरीज में जीत हासिल की।

उन्होंने बेस्ट कन्टम्प्रेरी इंस्ट्रुमेंटल एलबम में एज वी स्पीक गाने के लिए और बेस्ट इंस्ट्रुमेंटल कंपोजिशन की कैटेगरी में मोशन गाने के लिए अवॉर्ड जीता।

Grammy Awards 2024 – शंकर महादेवन के लिए भी ये अवॉर्ड सेरेमनी खास साबित हुई। उन्हें ‘दिस मोमेंट’ के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम अवॉर्ड मिला। इस एलबम में कुल 8 गाने हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया।

बता दें कि ये शंकर महादेवन के करियर का पहला ग्रैमी अवॉर्ड है। देश के मशहूर परकेस्युनिस्ट वी सेल्वागणेश ने भी ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया।

उन्हें भी म्यूजिक एलबम दिस मोमेंट के लिए ये अवॉर्ड मिला। इसमें 8 गाने हैं जो म्यूजिशियन ने ‘शक्ति’ बैंड के जरिए बनाए हैं।

देश के बेहद फेमस बांसुरीवादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया से बेटे राकेश चौरसिया ने भी ग्रैमी अपने नाम किया। उन्हें दो अलग-अलग कैटेगिरी में पुरस्कार हासिल हुआ।

Share