Advertisement

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

बंगाल
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। गुरुवार सुबह उन्होंने ट्विटर किया- “आज मकर संक्रांति के पावन त्योहार पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। लाखों तीर्थयात्री आज गंगासागर में पुण्यस्नान करेंगे। सभी को मेरी शुभकामनाएं। सब तीरथ बार-बार गंगासागर एकबार।”
गंगासागर में पुण्य स्नान के लिए देशभर से पुण्यार्थी पहुंच गए हैं। यहां हर साल देश के सभी हिस्सों से लाखों तीर्थयात्री आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। वैसे कोविड-19 संकट की वजह से इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या काफी कम है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari