Advertisement
breaking news

Gujarat Flood – गुजरात मे बाढ़ से हालात बिगड़े, 15 की मौत

गुजरात

Gujarat Flood – गुजरात में बाढ़ से स्थिति काफी खराब हो गई है। अभी तक तीन दिन में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Advertisement

Gujarat Flood

सबसे ज्यादा द्वारका और वडोरदा बाढ़ से प्रभावित हैं। गुजरात में आज भी कई जगह पर बारिश का कहर जारी है। 12 इंच से ज्यादा बारिश द्वारका जिले में दर्ज की गई है।

NDRF, SDRF, सेना और वायुसेना रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। कोस्टगार्ड ने समुद्र में से 13 मछुमारओं को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया है। जामनगर में आज भी लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू जारी है।

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर नॉर्थ से  BJP विधायक रिवाबा जडेजा भी बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने निकल पड़ी।

विश्वामित्री नदी के पानी ने शहर में तबाही मचाई हुई है। वडोदरा के सयाजीगंज, अकोटा, हरणी, कारेलीबाग, समा, वेमाली, ओपी रोड, तांदलजा, राओपुरा, अलकापुरी, प्रताकगंज जैसे विस्तारों में आज भी बाढ़ से लोग जूझ रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari