Advertisement
breaking news

गुजरात: सूरत में फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत

अन्य

गुजरात के सूरत में एक बड़ा हुआ है। कल देर रात फुटपाथ पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। इसके तहत मरने वाले परिवार के हर सदस्य को 2-2 लाख रुपये के मुआवज़े, जबकि घायलों को 50-50 रुपये की सहायती राशि मिलेगी।

 

पीएम मोदी ने हादसे को लेकर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि इस दुख की घड़ी में वो परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘सूरत में एक ट्रक हादसा बहुत दुखद है। मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों।’

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने बान जारी कर कहा, ”राजस्थान के बांसवाड़ा के मजदूरों सूरत में ट्रक हादसे में मौत से बेहद दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari