Advertisement

Haldwani – अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर तो भड़की हिंसा, 2 की मौत, सैंकड़ों घायल, शूट एट साइट का ऑर्डर

उत्तराखंड

Haldwani – उत्तराखंड के हल्द्वानी में कल शाम हिंसा भड़क गई। शहर के मलिक का बगीचा में स्थित अवैध मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए नगर निगम के कर्मचारी और पुलिसकर्मी आगे बढ़े।

Advertisement

HALDWANI

उसी दौरान इलाके के स्थानीय लोगों ने पुलिस पर तीन तरफ से पत्थरबाजी और हमला कर दिया। हर गली और हर छत के ऊपर से पत्थरों की बौछार पुलिस के ऊपर की गई।

अवैध मदरसा और नमाज स्थल तोड़ने पहुंची पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों उपद्रवियों के पत्थरबाजी का शिकार हो गए। इस दौरान जबरदस्त आगजनी हुई।

बनभूलपुरा थाने को भी उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने इलाके में खड़ी पुलिस की और प्राइवेट गाड़ियों में आग लगा दी।

इस हिंसा में 2 लोंगों की मौत हो गई है। सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हिंसा के दौरान उपद्रवियों द्वारा चारों ओर से पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की गई, जिसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी सहित 200 लोग जख्मी हो गए।

हिंसा के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रशासन की तरफ से शांति की अपील की गई है।

Haldwani – पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कानून हाथ में लेता है और उपद्रव करता है तो उसको गोली मार दी जाए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari