Advertisement
breaking news

Hamim Mondal – सीएम सुवेंदु अधिकारी के चिनार पार्क स्थित आवास के पास कई बार रेकी, हमीम ने..

कोलकाता

Hamim Mondal – आतंकवादी होने के शक में हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद से कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

Advertisement

Hamim Mondal

जांचकर्ताओं ने शुरू में ही यह साफ था कि राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, शहजाद भट्टी गैंग के लोगों से जुड़े इस सदस्य के निशाने पर थे।

STF ने दावा किया कि खास तौर पर मुख्यमंत्री को निशाना बनाने का प्लान था उनके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी।

अब हमीम से पूछताछ के बाद और भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांचकर्ताओं को पता चला कि हमीम मंडल ने चिनार पार्क में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के घर की रेकी की थी।

उसने घर के बाहर का दौरा किया और आस पास का मुआयना किया। STF का दावा है कि न सिर्फ घर, बल्कि मुख्यमंत्री के काफिले के रास्ते की भी रेकी की गई थी।

हमीम ने न्यू टाउन इलाके में सीएम के काफिले के रास्ते की रेकी करने के लिए एक कैब भी किराए पर ली थी।

जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि उसने CCTV सर्विलांस से बचते हुए ये रेकी और जानकारी जुटाने का काम किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari