Advertisement
breaking news

राजस्थान – हनुमानगढ़ में पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज, कलेक्ट्रेट ऑफिस में कर रहे थे प्रदर्शन

राजस्थान

राजस्थान में धान की खरीद की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने विरोध- प्रदर्शन  किया। इस बीच हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने का मामला सामने आया है।

Advertisement

 

दरअसल काफी समय बीतने के बाद भी राजस्थान में अब तक सरकार ने धान की खरीद शुरू नहीं की है। जब कि पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद शुरू हो चुकी है। हनुमानगढ़ के किसानों की मांग है कि उनके धान की खरीद भी जल्द शुरू की जाए।

 

नाराज किसान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। किसान आज सुबह धान से भरी ट्रॉलियों के साथ वह जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे थे। विरोध के दौरान पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया।

 

पुलिस ने कलेक्ट्रेट ऑफिस के भीतर किसानों को घुसने से रोकने की बहुत कोशिश की।पुलिस के गेट बंद करने की कोशिश के बाद भी प्रदर्शनकारी किसान जबरन केलेक्ट्रेट ऑफिस में घुस गए।

 

इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस झड़प में कई किसानों के घायल होने की खबर है। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

 

वहीं किसान नेताओं का आरोप है कि प्रशाशन जानबूझकर किसानों को उकसाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि पुलिस के लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी किसानों की भीड़ कम हो गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari