Advertisement
breaking news

Harbhajan Singh on Ram Mandir – किसी को मेरे जाने से दिक्कत है तो उनको जो करना है करे, मैं तो जाऊंगा

देश उत्तर प्रदेश

Harbhajan Singh on Ram Mandir – अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज दो दिन बाकी रह गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा में कई राजनीतिक पार्टियों ने अलग अलग कारण देकर फिलहाल न शामिल होने की बात कही।

Advertisement

Harbhajan Singh on Ram Mandir

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने एएनआई को दिए गए साक्षात्कार में साफ-साफ लहजों में कह दिया कि जिसे नहीं जाना हो वो न जाए, मैं तो जाऊंगा।

उन्होंने कहा कौन क्या कहता है यह बहुत अलग बात है। जो सच है, वह यह है कि मंदिर बन गया है और हम सब का सौभाग्य है कि हमारे दौर में यह हो रहा है। हमें वहां जाना चाहिए।आशीर्वाद लेना चाहिए।

Harbhajan Singh on Ram Mandir – उन्होने कहा कि कोई जाए न जाए, मेरी भगवान में आस्था है, यकीन है तो मैं तो जाऊंगा।

उन्होंने कहा, कोई पार्टी जाए या न जाए लेकिन मेरा अपना एक स्टैंड है। मैं भगवान को मानता हूं। कांग्रेस को जाना है जाए, नहीं जाना है न जाए।

जिसे भी नहीं जाना हो न जाए। किसी को मेरे जाने से दिक्कत है तो उनको जो करना है करे। मैं एक ऐसा इंसान हूं जो भगवान में विश्वास रखता है।

मेरे जीवन में जो कुछ भी हुआ है, आज मैं जो कुछ भी हूं तो यह उसी की कृपा है तो मैं तो जरूर आशीर्वाद लेने जाऊंगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari