Advertisement
breaking news

Haridevpur Shootout – हरिदेवपुर में शूटआउट, महिला को मारी गोली

कोलकाता

Haridevpur Shootout – कोलकाता में सुबह सुबह शूटआउट की घटना हुई है। घटना हरिदेवपुर में घटित हुई है।

Advertisement

Haridevpur Shootout

सुबह करीब 6.20 बजे हरिदेवपुर में एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को पीठ में गोली लगी, उसे एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया।

पता चला है कि 2 युवक बाइक पर आए, उसे गोली मार दी और फरार हो गए। घायल महिला 38 वर्षीय मौसमी हलदर है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरिदेवपुर के कालीपाड़ा मुखर्जी रोड पर दो युवकों ने मौसमी हलदर का रास्ता रोका, उनके बीच गरमागरम बहस हुई, जिसके बाद उनमें से एक ने बंदूक निकाल ली

जब मौसमी ने बंदूक देखकर भागने की कोशिश की, तो उसे पीठ में गोली मार दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि पुरानी दुश्मनी के चलते गोलीबारी की गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari