chouparan hazaribagh accident

चौपारण में भीषण सड़क दुर्घटना, 9 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

हजारीबाग। सोमवार तड़के करीब तीन बजे जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी में जीटी रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक घायल हुए हैं। सभी घायलों का चौपारण स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से 12 लोगों को हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया है।

chouparan hazaribagh accident

रांची से गया जा रही एक बस ने सरिया लदे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। सरिया से बस के कई यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हैं। इनमें से 12 लोगों की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दनुआ घाटी में इन दिनों सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हुई है। उसका कारण है कि यहां सड़क संकरी हो गई है। वाहन पास लेने के चक्कर में असन्तुलित हो जाते हैं और कोई न कोई हादसा हो जाता है। सोमवार की दुर्घटना की पुलिस जांच कर रही है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *