Advertisement
breaking news

‘भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का हो पालन’, स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। उन्होंने लिखा कि अगर प्रोटोकॉल का पालन नही होता तो देशहित में यात्रा स्थगित करने का भी अनुरोध किया है।

Advertisement

उधर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari