sunlight news

केंद्रीय बल के जवानों से उलझी तृणमूल उम्मीदवार माला रॉय, लगाया मतदान केंद्र में न घुसने देने का आरोप

कोलकाता

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता लोकसभा संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार माला राय एक मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा में तैनात केंद्रीय जवानों से उलझ पड़ी। घटना सुबह 9:30 बजे के करीब की है।

बताया गया है कि दक्षिण कोलकाता लोकसभा क्षेत्र के मुदियाली में मतदान केंद्र संख्या 72 पर वह गई थीं। वह मतदान केंद्र के अंदर घुसने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बलों के जवानों ने उन्हें रोक दिया।

सेंट्रल फोर्स के जवान माला राय से पहचान पत्र दिखाने की मांग कर रहे थे लेकिन माला ने विवाद शुरू कर दिया। चूंकि उनके साथ मीडिया कर्मी थे इसलिए कैमरे के सामने माला राय केंद्रीय बलों के जवानों से उलझ गई। उनके साथ बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भी एकत्रित हो गए थे।

उन्होंने कहा कि सेंट्रल फोर्स के जवान तय योजना के तहत उन्हें मतदान केंद्र के अंदर घुसने से रोक रहे हैं, यही इनको बताया गया है। एक उम्मीदवार को मतदान केंद्र के अंदर नहीं घुसने दे रहे हैं।

हालांकि जब केंद्रीय बलों के जवानों ने देखा कि मामला बढ़ने लगा है तब उनके एक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को अंदर घुसने से नहीं रोका गया है। सुरक्षा में तैनात केंद्रीय जवान बाहर से आए हैं और वह उम्मीदवारों को नहीं पहचानते हैं। ऐसे में उम्मीदवार को अपना पहचान पत्र दिखाना चाहिए, उसके बाद कोई नहीं रोकेगा।

तुरंत माला राय ने अपना पहचान पत्र दिखाया जिसके बाद केंद्रीय बलों के जवानों उन्हें अंदर ले गए। माला राय ने कहा है कि वह इसके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगी।

उन्होंने मौखिक तौर पर फोन पर शिकायत दर्ज करा दी है। लिखित तौर पर ही इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *