breaking news

Hemant Soren की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी, खड़गे का बयान, जांच एजेंसियों को बताया भाजपा की विपक्ष मिटाओ सेल

झारखंड देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Hemant Soren की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान दिया है। राहुल ने भाजपा और जांच एजेंसियों पर बड़ा हमला बोला है।

Hemant soren

उन्होंने कहा कि ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की विपक्ष मिटाओ सेल बन चुकी हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ED लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना Federalism की धज्जियाँ उड़ाना है।

खड़गे ने कहा कि PMLA के प्रावधानों को draconian बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, भाजपा की Tool Kit का हिस्सा है।

षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है। भाजपा की Washing Machine में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ़ है, जो नहीं गया वो दाग़दार है ?

तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो भाजपा को हराना होगा।हम डरेंगे नहीं,संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे।

Share from here