Advertisement
breaking news

हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक हाइकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

अन्य

हिजाब विवाद को लेकर आज फैसले का दिन है। कर्नाटक हाईकोर्ट आज इस विवाद पर फैसला दे सकता है। हिजाब विवाद पर मचे बवाल को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की तरफ से फैसले को लेकर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement

 

बेंगलुरु में एक हफ्ते तक के लिए सभी प्रकार की सभा, आंदोलन, विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलबुर्गी में सोमवार रात 8 बजे से 19 मार्च की सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

 

जिले में सभी स्कूल कॉलेज आज बंद है। शिवमोगा में भी स्कूल-कॉलेज आज बंद है। किसी को भी कॉलेज परिसर के पास जाने की मनाही है। हासन, गडग, कोप्पल में भी धारा 144 लगा दी गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari