Advertisement

हिंदी साहित्य अकादमी, कोलकाता संभाग और केवल काव्य परिवार का आयोजन

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। प्रोग्रेसिव हॉल, बड़ाबाजार में हिंदी साहित्य अकादमी, कोलकाता संभाग और केवल काव्य परिवार, पश्चिम बंगाल इकाई की संयुक्त काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई।

Advertisement

इस अवसर पर अल्पना सिंह की नव- स्पंदन और अस्तित्व का द्वंद, दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में केवल काव्य परिवार के संस्थापक केवल कोठारी,

पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष जय कुमार रुसवा, कोषाध्यक्ष दया शंकर मिश्र और हिन्दी साहित्य अकादमी कोलकाता संभाग की अध्यक्ष चित्रा रॉय श्रीकृष्णवी, मुख्य अतिथि वरिष्ठ गीतकार चंद्रिका प्रसाद अनुरागी इत्यादि उपस्थित थे।

निशा कोठारी द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उसके पश्चात उपस्थित 50 से अधिक कवि कवत्रियों ने अपना काव्य पाठ किया।

केवल कोठारी के अध्यक्षीय भाषण से कार्यक्रम की समाप्ति हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री पुनीत अग्रवाल ने किया।

इस सफ़ल कार्यक्रम का संयोजन विश्वजीत शर्मा सागर, रमाकांत सिन्हा, कमल पुरोहित और नंदू बिहारी नें किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari