कोलकाता – हिंदू जागरण मंच की रैली पर पुलिस लाठीचार्ज

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। मटियाब्रुज इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक वीर बहादुर सिंह को गोली मारने के खिलाफ बुधवार को हिंदू जागरण मंच की रैली में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि रैली बिना अनुमति के निकाली गई। रोकने की कोशिश करने पर मंच कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। इस दौरान पूरे सियालदह क्षेत्र में पुलिस और मंच कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया।

पुलिस लाठीचार्च से कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने गलियों में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर कार्यकर्ताओं को पकड़ने की कोशिश की। तलाशी अभियान चलाया। मंच ने  पुलिस लाठीचार्ज की परवाह न करते हुए नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने से रैली शुरू की। मौलाली के पास पुलिस ने रोककर लाठियां बरसाईं।

Share from here