Advertisement

Holi – होली अपनत्व और परस्पर प्रेम का त्यौहार है- सी.पी.जोशी

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। Holi का त्यौहार अपनत्व के साथ प्रेम और मिलन का त्यौहार है जहाँ हम उत्साह और उमंग के साथ एक दूसरे के रंग में रंग कर प्रेम से सराबोर होते है।

Advertisement

Holi Rajasthan brahman Sangh

उपरोक्त बाते राजस्थान ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सफायर बैंक्वेट हॉल में उपस्थित समाज जनों के मध्य चित्तौड़गढ़ से तीसरी बार के सांसद सी.पी.जोशी ने कही।

विप्र फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए जोशी ने सामाजिक संस्थाओं हेतु इसे रोल मॉडल बताया। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमेश्वर शर्मा ने संस्था के दो बड़े प्रकल्पों जयपुर के सेंटर फॉर एक्सीलेंस और परशुराम कुंड के भगवान परशुराम मूर्ति प्रकल्प के इस वर्ष लोकार्पण होने का ऐलान किया।

जोड़ासांकू के विधायक विवेक गुप्ता ने होलिका दहन के साथ तमाम बुराइयों के दहन एवं प्रेम व सद्भाव से त्यौहार मनाने की अपील की।

पार्षद विजय ओझा ने सभी को होली के त्यौहार की शुभकामना प्रेषित की।विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने संस्था की सभी गतिविधियों पर विस्तार से समाजजनों को अवगत कराया।

विप्र फाउंडेशन पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष किशन गोस्वामी ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत किया। स्वागत व्यक्तव्य विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार व्यास एवं धन्यवाद राजस्थान ब्राह्मण संघ के सचिव पार्षद महेश शर्मा ने दिया।

सीमा मिश्रा की राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति एवं मस्ताना मारवाड़ ग्रुप के धमाल ने उपस्थित समाजजनों में उत्साह और उमंग भर दिया। कार्यक्रम का संचालन रामावतार जोशी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश तिवाड़ी, संगीता नांगला, हर्षवर्धन भारद्वाज, अभिषेक कौशिक, कविता शर्मा, सीमा मिश्रा, वंदना शर्मा, वंदना मिश्रा, गणेश डोकवाल, राजाराम पटेल, नंदकिशोर राजपुरोहित, पवन शर्मा, राधेश्याम पंचारिया, राहुल जोशी, किशन सूँठवाल, डॉ विवेकता शर्मा आदि सक्रिय थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari