sunlight news

फोनी चक्रवात के मद्देनजर कोलकाता के स्कूलों में 2 दिनों की छुट्टी

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ते घातक चक्रवाती तूफान फ़ोनी के संभावित प्रभाव के मद्देनजर कोलकाता के सभी स्कूलों में आगामी 2 दिनों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन कर इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोलकाता नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही राजधानी कोलकाता की सड़कों पर लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग्स को भी तुरंत उतारने का निर्देश दिया गया है ताकि तेज आंधी के कारण इन के गिरने से किसी तरह से जान माल का कोई नुकसान ना हो।

शहर में पड़े कचड़े और प्लास्टिक को भी जल्द हटाने का निर्देश नगर निगम के मेयर ने दिया है। उन्होंने बताया कि कोलकाता नगर निगम के गार्डन, सिवरेज, जलापूर्ति समेत अन्य विभागों को एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर आंधी तूफान की सूरत में काम करने का निर्देश दिया गया है।

अगर तूफान की वजह से राजधानी में कहीं भी कि कोई भी पेड़ आदि गिरता है तो तुरंत मौके पर पहुंचकर नगर निगम के कर्मचारी उसे काट कर हटाएंगे।

इधर कोलकाता के अलीपुर में स्थित मौसम विभाग के हवाले से बताया गया है कि चक्रवात दीघा समुद्र तट से 650 किलोमीटर दूर पहुंच गया है हालांकि ओडिशा के पूरी से इसकी दूरी 420 किलोमीटर है। मेयर ने बताया कि कोलकाता नगर निगम प्रशासन आपदा प्रबंधन की टीम के साथ मिलकर काम करेगा।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *