Advertisement
breaking news

हांगकांग ने लगाई भारत से आने वाली उड़ानों पर तीन मई तक रोक

विदेश

हांगकांग ने भारत से पहुंचने वाली उड़ानें मंगलवार से आगामी तीन मई तक के लिए स्थगित कर दी हैं। उड्डयन सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते हांगकांग ने यह कदम उठाया है।

Advertisement

 

सूत्रों ने बताया कि हांगकांग की सरकार ने पाकिस्तान और फिलीपीन से पहुंचने वाली उड़ानों को भी इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया है। हांगकांग की सरकार का यह फैसला इस महीने विस्तारा एयरलाइंस की दो उड़ानों से गए 50 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari