हुगली (Hooghly Accident) के कामारपुकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर भीषण बस हादसा हो गया। डंपर और बस में भीषण टक्कर हो गई। जिसमे 40 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। गोघट थाने की पुलिस घायलों को कामारपुकुर अस्पताल ले गई। 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Hooghly Accident
घटना आरामबाग-मेदीनापुर स्टेट हाईवे नंबर 7 पर कामारपुकुर में हुई। स्थानीयों के अनुसार यात्री बस बर्दवान से मेचेदा स्टेशन जा रही थी। डंपर कमरपुकुर से आरामबाग की ओर आ रहा था। दोनों की रफ्तार बहुत ही तेज थी। इस बीच एक बाइक डंपर के नीचे आ गई। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में डंपर और बस आपस में भिड़ गये।