Advertisement

महाराष्ट्र : होटल ताज के छह कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

अन्य

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मशहूर ताज होटल के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी कर्मचारियों को बॉम्बे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Advertisement

बॉम्बे अस्पताल ने बताया कि ताज होटल के छह कर्मियों का इलाज चल रहा है। जांच में वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

शनिवार को होटल ताज के कर्मचारियों को अचानक तकलीफ होने लगी थी। इसलिए अस्पताल के सभी 500 कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। इनमें से छह कर्मचारियों के कोरोना जांच नमूने पॉजिटिव पाए गए और इन सबको शनिवार को देर रात बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari