मुख्यमंत्री ने किया राज्य के पहले हिंदी विश्वविद्यालय का शिलान्यास

कोलकाता

हावड़ा। हावड़ा के अरुपाड़ा में राज्य का पहला हिंदी विश्वविद्यालय शिलान्यास किया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हावड़ा में स्थापित होने वाला यह हिंदी विश्वविद्यालय बंगाल में उच्च शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता से सटे हावड़ा जिला हिंदी भाषी बहुल क्षेत्र है और यहां 90 फ़ीसदी हिंदी भाषी लोग रहते हैं जो बिहार, यूपी, राजस्थान आदि राज्यों से आकर यहां बसे हैं।

लंबे समय से लोगों की मांग थी कि कोलकाता या हावड़ा में हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना हो। आखिरकार मुख्यमंत्री ने बुधवार को इसे पूरा कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 10 और नए विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की है।

उन्होंने दावा है किया कि उनकी सरकार ने बंगाल में शिक्षा व्यवस्था को विकसित करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं जिसमें बच्चियों की शिक्षा के लिए कन्याश्री और सबुज साथी योजना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को बंगाल सरकार और अधिक बड़े पैमाने पर चलाएगी।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *