Advertisement
Election Result

Howrah – मतदान को रोकने के लिए बिल्डिंग का मेन गेट बंद करने का आरोप, केंद्रीय बल के जवानों ने आकर खोला गेट

बंगाल

Howrah में मतदान को रोकने के लिए एक बिल्डिंग का मेन गेट बंद करने का आरोप लगा है।

Advertisement

Howrah

इलाके में बमबारी का भी आरोप लगा है। बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड ने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। बाद में केंद्रीय बल के जवानों ने आकर गेट खोला।

उन्होंने आश्वासन दिया कि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न होगी। सुबह उत्तर हावड़ा के अरविंद रोड स्थित वृन्दावन आवास का मुख्य गेट बंद करने का आरोप बदमाशों पर लगा है।

बताया जा रहा है कि आवास पर 10-12 लोग बाइक से आये थे और उन्होंने जबरदस्ती गेट बंद कर दिया।

गेट खोलने पर सुरक्षा गार्ड को गोली मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक गेट बंद रहा। सूचना मिलने पर केंद्रीय बल के जवान और पुलिस के जवान आये और गेट खोला।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari