Advertisement
breaking news

Howrah – देह व्यवसाय के आरोप में हावड़ा के भाजपा नेता गिरफ्तार

बंगाल

Howrah के भाजपा नेता को एक होटल में देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नेता किसान मोर्चा के हावड़ा सदर के नेता है। उनका नाम सब्यसाची घोष (50) है।

Advertisement

Howrah

ये गिरफ्तारी ऐसे समय हुई जब संदेशखाली में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना को लेकर पूरा राज्य गुस्से में है और भाजपा इस मुद्दे को जोर शोर से उठा रही है।

पुलिस ने गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद सांकराइल के धूलागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 116 के किनारे एक होटल में छापा मारा। सांकराइल थाने की पुलिस ने यहां से ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लोगों में होटल के मालिक अंदुल निवासी सब्यसाची घोष भी शामिल हैं। वह हावड़ा सदर भाजपा किसान मोर्चा के सचिव हैं।

उस पर उस होटल में लंबे समय तक नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने का आरोप है। पुलिस ने उस होटल से दो नाबालिगों और चार वयस्क महिलाओं को भी बचाया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari