Advertisement

Howrah – डोमजूर के टायर गोदाम में देर रात लगी भीषण आग

बंगाल

Howrah – हावड़ा जिले के डोमजूर के पाकुरिया इलाके में रविवार रात एक टायर गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

Advertisement

Howrah

आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखे टायरों के जलने से निकलने वाला काला धुआं और ऊंची लपटें दूर से ही देखी जा सकती थीं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार रात अचानक गोदाम से धुआं निकलता देखा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं।

दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका था।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari