Advertisement
breaking news

Howrah – माँ के शव के साथ रह रहा था अस्वस्थ बेटा, घटना हावड़ा के…

बंगाल

Howrah में रॉबिन्सन स्ट्रीट जैसी घटना देखने को मिली है जहां अस्वस्थ बेटा मा के शव के साथ घर मे पिछले कुछ दिनों से रह रहा था।

Advertisement

Howrah

घर का दरवाज़ा कई दिनों से बंद था। रविवार दोपहर दुर्गंध फैलने पर स्थानीय निवासियों ने दरवाजा तोड़ दिया। घर में प्रवेश करने पर उन्होंने एक भयावह दृश्य देखा।

उन्होंने देखा कि पंपा नंदी (50) का शव बिस्तर पर पड़ा था। वहीं, बगल के कमरे में उनका बेटा सूरज नंदी (25) गंभीर रूप से बीमार अवस्था मे था।

पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस ने सूरज को हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस महिला की मौत के कारण की जांच कर रहे हैं।

पंपा नंदी अपने बेटे के साथ दासनगर थाना अंतर्गत बाल्टीकुरी खलधर पाड़ा में रहती थीं। पम्पा नंदी के पति की लगभग तीन साल पहले कोविड से मृत्यु हो गई थी।

सूरज ऑनलाइन सामान डिलीवरी का काम करता था लेकिन वह इन दिनों काम नहीं कर रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि सूरज तनाव में था।

इतना ही नहीं, मां-बेटे को इलाके में भी बहुत कम देखा जाता था। दोनों अपने पड़ोसियों से भी बात नहीं करते थे। सूरज को आखिरी बार पड़ोस में करीब सात दिन पहले देखा गया था।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। तभी पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने स्थानीय क्लब को यह खबर दी।

बाद में दरवाजा तोड़ा, घर में प्रवेश किया और देखा कि पम्पा का शव बिस्तर पर पड़ा था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला की मृत्यु कम से कम 5 दिन पहले हुई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari