Advertisement
breaking news

Howrah Shootout – हावड़ा के गोलाबाड़ी में चली गोली, एक की मौत

कोलकाता

Howrah Shootout – हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। गोलाबाड़ी के पीलखाना में एक युवक को गोली मार दी गई।

Advertisement

Howrah Shootout

युवक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह बदमाश बाइक पर आए और युवक को गोली मार दी।

हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि इस घटना में कौन शामिल है।

बताया जा रहा है कि पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाई गईं। स्थानीय लोगों का दावा है कि कई राउंड गोलियां चलाई गईं। इसके बाद हमलावर भाग गए।

पता चला है कि मरने वाले का नाम सौफीक खान है। दावा है कि यह हत्या प्रमोटर विवाद के कारण की गई है।

CCTV फुटेज देखकर हमलावरों की पहचान कर ली गई है। दोनों फरार हैं। हावड़ा पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनकी तलाश की जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari