Advertisement

शीतल पेय से किया शोभायात्रा का स्वागत

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। सामाजिक संस्था हावड़ा श्याम दीवाना द्वारा रामनवमी पर निकली विभिन्न शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

Advertisement

अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं रणजीत मूंधड़ा ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करने के लिए हावड़ा मैदान मेट्रो के निकट शिविर लगाकर शीतल पेय वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्य से आम राहगीरों सहित लगभग पांच हजार लोगों की जल सेवा की गई। अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में सचिव प्रवीण छाबड़िया,

कोषाध्यक्ष संदीप गोयल, श्याम गुप्ता, विकास अग्रवाल, धनंजय अग्रवाल सहित संस्था के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान सेवा कार्य में एहसास, तनिष्क और केशव आदि बच्चों की उपस्थिति विशेष रही।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari