Advertisement

Howrah – हावड़ा स्टेशन पर सबवे के सामने छिनतई

कोलकाता

Howrah – हावड़ा स्टेशन पर सरेआम छिनतई की घटना घटी। एक महिला से सोने का हार लूटकर बदमाश फरार हो गया।

Advertisement

Howrah

गोलाबाड़ी थाना पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पता चला कि हावड़ा के बरगछिया निवासी वृंदावन घोष अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे।

वह पेशे से पान व्यापारी हैं। बुधवार शाम वह सबवे नंबर 12 के प्रवेश द्वार पर खड़े थे। उनकी पत्नी मिठू घोष उनके पास में खड़ी थी।

अचानक एक बदमाश ने उनके गले से सोने का हार छीन लिया और भाग गया। उन्होंने शोर मचाया और पीछा किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।

बताया गया कि हर 10 ग्राम सोने का बना था। हावड़ा सिटी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari