Advertisement
breaking news

हैदराबाद गैंगरेप केस: चारों आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

देश
  • क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था

हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। चारों आरोपी पुलिस रिमांड में थे और उन्हें नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर ले जाया गया था।

Advertisement

पुलिस सूत्रों का कहना है कि क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और धुंध का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में चारों आरोपियों को मार गिराया। लाशों का पंचनामा किया जा रहा है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं।

बता दें कि इन आरोपियों ने डॉक्टर दिशा को किडनैप किया था और फिर उसके साथ गैंगरेप किया था। इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर दिशा की हत्या कर दी थी और शव को जल दिया था।

इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। इस वारदात को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे थे और कैंडल मार्च निकाले जा रहे थे। सभी लोगों की मांग थी कि डॉक्टर दिशा के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari