Advertisement

मैं पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हूं, लेकिन वार्ता विफल का मतलब तीसरा विश्व युद्ध – जेलेंस्की

विदेश

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 26वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच कई बार समझौते को लेकर शांति वार्ता हुई है, लेकिन सभी बेनतीजा साबित हुई। वहीं अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान देते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए खुद को तैयार बताया है।

Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मैं पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर वे विफल होते हैं, तो इसका मतलब तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब रूसी हमले लगातार जारी है। हालांकि ऐसा नहीं है कि पहले बार जेलेंस्की ने ऐसा कहा हो, इससे पहले भी जेलेंस्की ने पुतिन से युद्ध रोकने के लिए टेबल पर सीधी वार्ता करने की अपील की थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari