breaking news

गौ तस्करी मामले में ईडी द्वारा दिल्ली तलब किए जाने के बाद सिउरी थाने के आईसी का तबादला

बंगाल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गौ तस्करी मामले में दिल्ली तलब किए जाने के बाद बीरभूम के सिउरी थाने के आईसी शेख मोहम्मद अली का तबादला कर दिया गया है।

आईजी की ओर से एक निर्देश जारी की गई जिसमें उल्लेख किया गया है कि मोहम्मद अली एसके को बीरभूम जिला इंफोर्समेंट ब्रांच में स्थानांतरित किया जा रहा है। और मोहम्मद अली के स्थान पर नए आईसी पूर्वी बर्दवान जिला न्यायालय के इंस्पेक्टर देबाशीष घोष हैं।

वहीं रामपुरहाट थाने के आईसी देबाशीष चक्रवर्ती का भी तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब से पश्चिम मिदनीपुर जिले की प्रवर्तन शाखा के इंस्पेक्टर नीलातपाल मिश्रा जिम्मेदारी संभालेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari