Pm modi on budget

ICAE – PM Modi आज करेंगे कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

ICAE – प्रधानमंत्री मोदी आज 3 अगस्त को सुबह 9.30 बजे कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

ICAE

ये सम्मेलन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र परिसर, नई दिल्ली में होगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्री संघ द्वारा आयोजित यह त्रिवार्षिक सम्मेलन 02 से 07 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। आईसीएई भारत में 65 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है, “टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए परिवर्तन।” इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण, बढ़ती उत्पादन लागत और संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए टिकाऊ कृषि की तत्काल आवश्यकता से निपटना है।

आईसीएई 2024 युवा शोधकर्ताओं और अग्रणी पेशेवरों के लिए अपने काम को प्रस्तुत करने और वैश्विक साथियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

इसका उद्देश्य अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच साझेदारी को मजबूत करना, राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर नीति निर्माण को प्रभावित करना और डिजिटल कृषि और टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों में प्रगति सहित भारत की कृषि प्रगति को प्रदर्शित करना है। इस सम्मेलन में लगभग 75 देशों के लगभग 1,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Share from here