Advertisement

16 साल की शेफाली T20 वर्ल्ड कप में बरसा रहीं छक्के

खेल

आईसीसी महिला विश्व कप में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 16 साल की इस युवा बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में 39 रन ठोक दिए, जिसमें चार लंबे छक्के भी शामिल थे। जिसके बाद उन्हें इस मुकाबले की प्लयेर ऑफ द मैच भी चुना गया। कुछ इसी तरह की शुरुआत वर्मा ने चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दी थी।

Advertisement

क्रिकेट जगत हो चुका है मुरीद

हरियाणा की इस युवा बल्लेबाज की तेज बल्लेबाजी का क्रिकेट जगत मुरीद हो चुका है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने ट्विटर पर शेफाली की तारीफ की है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान लीसा स्थालेकर ने भी ट्वीट कर लोगों को शेफाली की बैटिंग देखने को कहा। मैच के बाद शिखा पांडेय ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने ही शेफाली को तेज खेलने का लाइसेंस दिया है। शेफाली की तेज बल्लेबाजी के चलते भारतीय टीम को तेज शुरुआत मिलती है।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को बांग्लादेश महिला टीम को 18 रनों से हराया। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को भी हरा चुकी है।भारतीय महिला टीम चार अंको के साथ ग्रुप ए में टॉप पर है और उनका प्ले ऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 27 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari