आईसीसी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं।
साउथेम्प्टन में अभ्यास सत्र के दौरान कोहली के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई है।
भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक ने सबसे पहले कोहली के अंगूठे पर दर्द निवारक स्प्रे किया और उसपर टेप लगा दिया। इस दौरान वह बर्फ से अंगूठे की सिकाई करते नजर आए। मैदान से बाहर जाते वक्त उनके हाथ में एक गिलास था, जिसमें बर्फ से भरा पानी था। इसमें विराट ने अपनी चोटिल उंगली डुबा रखी थी।
हालांकि बीसीसीआई की ओर से विराट कोहली की चोट से संबंधित अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
