Advertisement
illegal-liquor-recovered-from-school-of-jaunpur

जौनपुर: निजी स्‍कूल में रखी 17 लाख की अवैध शराब बरामद

उत्तर प्रदेश

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के बड़ेरी गांव में मंगलवार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 17 लाख की अवैध शराब पकड़ी। यह शराब एक स्कूल में रखी गई, जहां से लोगों में सप्लाई होनी थी। इस सम्बन्ध में स्कूल प्रबंधक ने खुद को बेकसूर बताया है। पुलिस शराब को जब्त कर पूरे मामले की जांच कर रही है, आखिरकार यह शराब आई कहां से।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि बडे़री गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गांव के आरसीएम पब्लिक स्कूल में बने टीनशेड के कमरे में भारी मात्रा में शराब रखी है। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की तो स्कूल के कमरे से भारी मात्रा में शराब बरामद कर ली।
इस मामले में स्कूल के प्रबंधक काली प्रसाद मौर्य ने पुलिस को बताया कि इसके बारे में उनको कोई जानकारी नही है। गर्मियों की छुट्टी के चलते स्कूल बंद चल रहा है।

आबकारी निरीक्षक प्रशांत सिंह के मुताबिक स्कूल से बरामद शराब की कीमत तकरीबन 17 लाख रुपये है। यह शराब किसकी है, कौन लाया और कहा जा रही थी। इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है, जल्द ही इसका पता लगा लिया जायेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *