Advertisement
breaking news

कल्याणी एम्स में अवैध भर्ती के आरोप में भाजपा के दो सांसदों, दो विधायकों समेत 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बंगाल

कल्याणी एम्स में कथित रूप से अवैध नियुक्ति करने के आरोप में भाजपा के दो सांसदों, दो विधायकों सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में सी.आई.डी. को कल्याणी पुलिस ने दस्तावेज सौंपे।

Advertisement

 

सूत्रों के मुताबिक प्राथमिकी में बांकुड़ा से भाजपा सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, राणाघाट के सांसद जगन्नाथ सरकार, बांकुरा से भाजपा विधायक नीलाद्रिशेखर दाना और चकदा विधायक बंकिम घोष के नाम प्राथमिकी में हैं।

 

आरोप लगाया गया है कि भाजपा सांसदों और विधायकों के रिश्तेदारों को प्रभाव से कल्याण एम्स में नौकरी दी गई।भाजपा सांसदों और विधायकों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार विरोधी कानून सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari