Advertisement
Ind vs afg t20 series

Ind vs Afg – भारत बनाम अफगानिस्तान, टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

खेल

Ind vs Afg – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।

Advertisement

Ind vs Afg

भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे।

भारत ने शुरू के दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर ली है अब उसकी नजर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी।

अफगानिस्तान टी20 इंटरनेशनल में आज तक भारत के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत पाया है, ऐसे में उनकी नजरें साख बचाने के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने पर होगी।

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर

अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम ज़द्रान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदज़ई, नूर उल रहमान, नवीन-उल-हक़

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari