Advertisement
Ind vs Aus

Ind vs Aus 1st Test – भारत ने गंवाएं 4 विकेट, स्कोर 47/4

खेल

Ind vs Aus 1st Test – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ टेस्ट में भारत की पारी का आगााज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने किया।

Advertisement

Ind vs Aus 1st Test

रोहित शर्मा इस टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिनकी जगह राहुल को ओपन करने का मौका मिला है। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के तौर पर लगा। मिचेल स्टार्क की गेंद पर मैक्स्वीनी ने यशस्वी का पकड़ा। यशस्वी ने 8 गेंद खेलकर कोई रन नहीं बनाए।

यशस्वी के बाद देवदत्त पडिक्कल भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 23 गेंदों का सामना करने के बाद पडिक्कल जीरो पर आउट हुए। उनका विकेट जॉश हेजलवुड ने लिया।

इस सीरीज में जिससे सब से ज्यादा उम्मीद थी वो विराट कोहली भी दहाई के आंकड़े से दूर रहे और 12 गेंदों का सामना कर सिर्फ 5 रन बनाए। विराट का विकेट हेजलवुड ने लिया।

भारत को चौथा झटका केएल राहुल के रूप लगा। 26 रन बना के वे आउट हुए। हालांकि इस नतीजे से वे नाखुश नजर आए। भारत का स्कोर 47/4 है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari