Advertisement
Ind vs Aus

Ind vs Aus – जीत से 5 विकेट दूर भारत

खेल

Ind vs Aus – भारत और ऑस्ट्रेलिया कब बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। खेल का पहला सेशन पूरा होने वाला है और भारत जीत से 5 विकेट दूर है।

Advertisement

Ind vs Aus

चौथे दिन भारत को दूसरे ओवर में ही पहली सफलता मिली। मोहम्मद सिराज चौथे दिन का दूसरा ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने उस्मान ख्वाजा का कैच लिया।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्मिथ और ट्रेविस हेड ने अपने पांव पिच पर जमा लिए थे और धीरे धीरे रन जोड़ने लगे थे।

ये जोड़ी भारत के लिए चिंता का कारण बनती लेकिन सिराज ने स्मिथ को शानदार गेंद पर आउट किया। स्मिथ का कैच विकेट के पीछे पंत ने शानदार डाइव लगाकर किया।

अब भारत जीत से सिर्फ 5 विकेट दूर है। ऑस्ट्रेलिया के स्कोर 92 रन पर 5 विकेट है। ट्रेविस हेड और मिचल मार्श क्रीज पर टिके हुए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari