Advertisement

आज से शुरू होगा तीसरा टेस्ट, ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

खेल

भारत और इंग्लैंड की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दो मुकाबले खेल चुकी हैं। पहले टेस्ट ड्रॉ हो गया जबकि दूसरा मैच भारत ने 151 रन से अपना किया। अब दोनों टीमें बुधवार से तीसरे टेस्ट में भिड़ेंगी, जो लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा।

Advertisement

 

भारतीय टीम जहां मैच जीतकर सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से उतरे तो दूसरी ओर इंग्लैंड हर हाल में वापसी करने की फिराक में होगी। भारतीय प्लेइंग-11 की बात करें तो कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को मीडिया से ये साफ कर दिया था कि एक बदलाव के अलावा उन्हें ज्यादा किसी बदलाव के बारे में सोचने की जरूरत शायद नहीं है।

 

हालांकि, भारत की प्लेइंग इलेवन में भी दो बदलाव की उम्मीद है। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसके अलावा दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की वापसी हो सकती है।

 

इंग्लैंड ने मैच से पहले अपनी अंतिम एकादश की घोषणा कर दी है, जिसमें दो बदलाव हैं। मेजबान टीम ने डॉम सिब्ली की जगह डेविड मलान और मार्क वुड के स्थान पर साकिब मोहम्मद को मौका दिया है। 

 

तीसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्‍वर पुजारा/सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली (कप्‍तान), अजिंक्‍य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज, इशांत शर्मा।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयर्स्टो, जोस बटलर, मोईन अली, सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, साकिब मोहम्मद, जेम्स एंडरसन।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari