78 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके 9 बल्लेबाज़

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले के लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज़ों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 78 रनों पर ऑल आउट हो गई।

 

इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के आगे भारत के 9 खिलाड़ी डबल डिजिट स्कोर में भी नहीं पहुंच सके। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन-तीन और सैम कर्रन और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

वहीं भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 18 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा छू नहीं सका।

Share from here