IND vs ENG के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ दिया है।
Ind vs Eng
गिल ने अपना शतक 132 गेंदों पर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगा। कई इनिंग्स से खराब फॉर्म से गुजर रहे शुभमन पर सवाल उठ रहे थे।
ऐसे में ये शतक शुभमन का जवाब है। अभी भारत का स्कोर 211/5 है और भारत को 354 रनों की बढ़त हो गई है। केएस भरत और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।
इससे पहले भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा 13, यशस्वी जायसवाल 17, श्रेयस अय्यर 29 और रजत पाटीदार 9 रन बनाकर आउट हुए।
𝙃𝙐𝙉𝘿𝙍𝙀𝘿 𝙛𝙤𝙧 𝙎𝙝𝙪𝙗𝙢𝙖𝙣 𝙂𝙞𝙡𝙡! 💯
— BCCI (@BCCI) February 4, 2024
A glittering knock as he completes his 3rd Test Century 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/z33eaw2Pr5