Ind vs Eng Test – भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इंग्लैंड की टीम को भारत ने 319 पर ऑल आउट कर दिया है।
रविचंद्रन अश्विन के बिना तीसरे दिन गेंदबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने शुरू से ही इंग्लैंड पर दबाव बनाए रखा।
दूसरे दिन के स्कोर से आगे खेलते हुए इंग्लैंड 319 ही बना सकी। भारत के लिए सिराज ने 4, जडेजा – कुलदीप यादव ने 2-2 और बुमराह -अश्विन ने 1-1 विकेट लिए।
उल्लेखनीय है कि अश्विन परिवार में इमरजेंसी के कारण घर लौट गए हैं। कल बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी थी।
Share from here
